Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ghaziabad Green Belt Development: वैशाली सेक्टर-1 में नाले के किनारे बनेगी ग्रीन बेल्ट, पौधे और घास लगाने का काम शुरू

वैशाली सेक्टर-1 में नाले के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य शुरू गाजियाबाद, 24 अगस्त 2026 : वैशाली सेक्टर-1 स्थित नाले के साथ ग्रीन...


वैशाली सेक्टर-1 में नाले के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य शुरू

गाजियाबाद, 24 अगस्त 2026 : वैशाली सेक्टर-1 स्थित नाले के साथ ग्रीन बेल्ट पर घास और पौधे लगाने के कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी केएल शर्मा ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने वरिष्ठ नागरिकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि पहले नाले के किनारे गंदगी और कूड़ा जमा रहता था। करीब एक वर्ष पहले यहां रेलिंग लगवाई गई थी। इसके बाद दीवार का प्लास्टर कराकर पेंटिंग करवाई गई और कुछ पौधे भी लगाए गए। अब घास लगाकर इस क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का कार्य किया जा रहा है।


डॉ. मनोज गोयल ने इस कार्य के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट विकसित होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ वातावरण भी बेहतर होगा। कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, दिनेश शर्मा, शिव शंकर उपाध्याय, बीएस चौहान, पीके तुली, प्रदीप सिसोदिया, कैलाश गोयल, पंकज शर्मा, विमला भट्ट, माया, पिंकी, दुष्यंत गौतम, भूपेंद्र, बिजी सिंह, घनश्याम गुप्ता, कृष्ण अवतार पाराशर, मिथिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







 

कोई टिप्पणी नहीं