Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितेश पाल

  गाजियाबाद। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) की कोर कमेटी ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी नितेश पाल को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष...

 


गाजियाबाद। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) की कोर कमेटी ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी नितेश पाल को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।


संगठन के महासचिव वैद्य देय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, नितेश पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन के संविधान एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए देशभर के श्रमिकों को संगठित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।


नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल ने संगठन की कोर कमेटी, राष्ट्रीय नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे देशभर के मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।


उन्होंने कहा कि असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, सामाजिक सुरक्षा, उचित मजदूरी, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को बीजेएमटीयू से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा।


नितेश पाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल श्रमिकों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए सरकार, प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक पहल करना भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा श्रमिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।


संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नितेश पाल के नेतृत्व में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा संगठन के विस्तार की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।








कोई टिप्पणी नहीं