Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

'भाजपा में वफादारी नहीं, दलबदल का रिटर्न गिफ्ट मिलता है' : अंकुश नारंग

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड कमेटियों के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर तीखा हमला बो...



नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड कमेटियों के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए दूसरी पार्टियों से आए पार्षदों को चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति जैसे महत्वपूर्ण पद सौंप दिए हैं।


अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा का नया राजनीतिक मॉडल यह संदेश देता है कि पार्टी में वफादारी नहीं, बल्कि दलबदल का सम्मान होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वर्षों तक पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता आज भी इंतजार कर रहे हैं, जबकि दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को "रिटर्न गिफ्ट" के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को यह बताना चाहिए कि वर्षों की मेहनत और निष्ठा का मूल्य क्या है। यदि पदों का पुरस्कार केवल दल बदलकर आने वालों को ही दिया जाएगा, तो यह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।


नारंग ने कहा कि एमसीडी की वार्ड कमेटियों के चुनाव ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति को उजागर कर दिया है। अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि पार्टी में सम्मान और जिम्मेदारी का आधार समर्पण है या राजनीतिक सुविधा।








कोई टिप्पणी नहीं