Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ईएमसीटी ने वंचित बच्चों के लिए चलाया निःशुल्क हेयर कटिंग एवं स्वच्छता अभियान

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 11 जुलाई 2026। एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (ईएमसीटी) ने एनी ब्यूटी सैलून के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय, बिसरख में स्कूल क...

 


ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 11 जुलाई 2026। एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (ईएमसीटी) ने एनी ब्यूटी सैलून के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय, बिसरख में स्कूल क्लीनिंग एवं हाइजीन ड्राइव के तहत वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क हेयर कटिंग एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया।


अभियान का उद्देश्य बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान बच्चों के बाल निःशुल्क काटे गए तथा उन्हें साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।


ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पांडेय ने बताया कि बरसात के मौसम में संक्रमण और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, नाखून साफ रखने, समय-समय पर बाल कटवाने, स्वच्छ कपड़े पहनने और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकें।


कार्यक्रम का संचालन ईएमसीटी की सदस्य एवं एनी ब्यूटी सैलून की संस्थापक अनामिका ने किया। इस अवसर पर सैलून की नेहा और सुचित्रा ने भी बच्चों को निःशुल्क हेयर कटिंग सेवा प्रदान की। अनामिका ने कहा कि स्वच्छता और अच्छी आदतें बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं।


कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, बिसरख के प्रधानाचार्य इकरार खान, अध्यापिका शालिनी और सरोज मौर्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं