Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

मामूली बारिश से जलमग्न हुआ सह संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय

नोएडा। लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी से परेशान लोगों को आज हुई बारिश से जहाँ एक तरफ गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की हैं वही मामूली बारिश ने सह ...

नोएडा। लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी से परेशान लोगों को आज हुई बारिश से जहाँ एक तरफ गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की हैं वही मामूली बारिश ने सह संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कार्यालय परिसर में भारी जलभराव होने से अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि जलभराव के कारण एआरटीओ को भी कार्यालय से बाहर निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका।


बारिश का पानी कार्यालय परिसर और कमरों तक पहुंच गया, जिससे कई घंटों तक कार्यालय का कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान बीएसएनएल का सर्वर भी ठप हो गया, जिसके चलते ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहीं और लोगों के जरूरी कार्य समय पर नहीं हो सके।
कार्यालय भवन की स्थिति भी चिंताजनक दिखाई दी। कई कमरों की छतों से बारिश का पानी टपकता रहा। पानी से कंप्यूटर सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों को बचाने के लिए कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से बैनरों का सहारा लिया, ताकि पानी सीधे कंप्यूटरों पर न गिरे।


बताया जा रहा है कि कार्यालय परिसर की नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल सका और घंटों तक परिसर में जमा रहा। जलभराव के चलते कर्मचारियों और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।



बारिश के दौरान सामने आई इन अव्यवस्थाओं ने सरकारी कार्यालय की आधारभूत सुविधाओं और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई, भवन की मरम्मत तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।










कोई टिप्पणी नहीं