Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

यमुना सिटी: टोल फ्री सफर के लिए 60 मीटर चौड़ी सड़क, मार्च तक पूरा होगा काम

  ग्रेटर नोएडा में यमुना सिटी के सेक्टरों में लोग आसानी से और बिना टोल टैक्स दिए पहुंच सकें, इसके लिए पहले दयानतपुर और फिर साबौता तक 60 मीटर...

 


ग्रेटर नोएडा में यमुना सिटी के सेक्टरों में लोग आसानी से और बिना टोल टैक्स दिए पहुंच सकें, इसके लिए पहले दयानतपुर और फिर साबौता तक 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। अगले साल मार्च तक इस सड़क की सभी बाधाएं दूर करते हुए निर्माण कार्य पूरा करने की योजना पर यमुना प्राधिकरण ने काम शुरू किया है।

कब तक पूरा होगा काम?

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दयानतपुर में जमीन की खरीद हो गई है। अब यहां सड़क बनाने का काम किया जाएगा। अगली बाधा साबौता गांव की जमीन है। वहां भी जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च तक सड़क बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 60 मीटर चौड़ी यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाई गई है। इस सड़क से सभी सेक्टरों तक पहुंच दी गई है।

चार लेन की इस सड़क से अभी गौर यमुना सिटी, सेक्टर-22डी, सेक्टर-18, फिल्म सिटी साइट आदि जुड़े हुए हैं। एयरपोर्ट और आगे के सेक्टरों के लिए अभी एक्सप्रेसवे का उपयोग वाहनों को करना होता है। इन वाहनों से टोल वसूली एक्सप्रेसवे प्रबंधन करता है जिसका विरोध स्थानीय लोग और उद्यमी कर रहे हैं। 60 मीटर रोड के अलावा स्पोर्ट्स सिटी और सेक्टर-22डी की तरफ एक्सप्रेसवे के समानांतर 30 मीटर चौड़ी रोड का काम प्राXधिकरण पूरा कराएगा।

एलिवेटेड रोड के रूट पर मंथन किया

उधर नोएडा में चिल्ला एलिवेटेड रोड से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनने वाले एलिवेटेड रोड को लेकर एक बार फिर सोमवार को आईआईटी की टीम प्राधिकरण के दफ्तर पहुंची। यहां पर आईआईटी ने महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक के साथ एलिवेटेड रोड के रूट को लेकर बातचीत की।

यह एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड रोड से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनाई जानी है। इसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर होगी। इसे बनाने में करीब 235 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चिल्ला एलिवेटेड रोड दिल्ली से शुरू होकर महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगी। सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर आई आईआईटी की टीम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। रोड के अलॉइनमेंट को लेकर कुछ बिंदुओं पर चर्चा की।









कोई टिप्पणी नहीं