नई दिल्ली। देश के तेजी से उभरते हॉस्पिटैलिटी ब्रांड ECKO Hotels & Resorts ने महाराष्ट्र के नासिक में अपना पहला होटल शुरू कर पश्चिम भा...
नई दिल्ली। देश के तेजी से उभरते हॉस्पिटैलिटी ब्रांड ECKO Hotels & Resorts ने महाराष्ट्र के नासिक में अपना पहला होटल शुरू कर पश्चिम भारत में कदम रखा है। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबाड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निकट स्थित ECKO Hotel, Nashik को विशेष रूप से बिजनेस यात्रियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
होटल में 42 आधुनिक कमरे एवं सुइट्स उपलब्ध हैं, जिनमें स्टैंडर्ड, प्रीमियम, एग्जीक्यूटिव और प्रेसिडेंशियल श्रेणियां शामिल हैं। इसके अलावा मल्टी-क्यूज़ीन रेस्तरां, बोर्डरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और इवेंट स्पेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह कॉर्पोरेट बैठकों और निजी आयोजनों के लिए उपयुक्त विकल्प बन गया है।
नासिक औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी देश के प्रमुख शहरों में शामिल है। शिरडी साईं बाबा मंदिर, अंजनेरी पर्वत, प्रसिद्ध वाइनयार्ड और आगामी कुंभ मेले के कारण यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में होटल की शुरुआत को शहर के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
ECKO Hotels & Resorts के संस्थापक पर्किन रोचा ने कहा कि नासिक में होटल का शुभारंभ कंपनी की राष्ट्रीय विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि व्यापार, आस्था और पर्यटन का अनूठा संगम नासिक को ECKO के विस्तार के लिए उपयुक्त बनाता है।
कंपनी के अनुसार, नासिक होटल के साथ उसका नेटवर्क देश के कई प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों तक पहुंच चुका है। आने वाले समय में गोवा, पुरी, देहरादून और राजस्थान सहित कई नए स्थानों पर भी विस्तार की योजना है।
.jpeg)

.jpeg)


कोई टिप्पणी नहीं