Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

जंतर-मंतर पर हंगामा: प्रदर्शनकारी ने पुलिस अधिकारी के पैर पकड़कर मांगी मदद

  दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 20 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन चल रहा है। सोनम वांगचुक और कुछ छात्र पिछले करीब 12 दिनों से ...

 


दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 20 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन चल रहा है। सोनम वांगचुक और कुछ छात्र पिछले करीब 12 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। अन्न त्यागकर पहले ही कमजोर हो चुके इन लोगों की परेशानी दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश ने बढ़ा दी है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर छात्रों के लिए तिरपाल नहीं लगाने दे रही है। बार-बार पुलिस से अपील कर रहे दीपके ने गुरुवार को एक पुलिस अफसर का पैर पकड़ लिया और अपना सिर उनके जूते पर रख दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस अफसर ने अपना पैर दीपके से छुड़ाया।

अभिजीत दीपके ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। वह एक पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते नजर आते हैं। सर तिरपाल लगाने दीजिए, सर लगाने दीजिए, सर प्लीज लगाने दीजिए... कहते हुए वह अचानक सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाते हैं और अधिकारी का पैर पकड़ लेते हैं। वह अपना सिर अधिकारी के जूतों पर रख देते हैं। 18 सेकेंड के वीडियो में वह तीन बार ऐसा करते हुए दिखते हैं। दीपके के साथ कुछ और भी लोग अधिकारी के सामने विनती करते और उनके पैरों पर सिर रखते दिख रहे हैं।

तीन दिन से मांग रहे अनुमति: अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने एक और पोस्ट में कहा कि वे तीन दिनों से टेंट लगाने के लिए पुलिस से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'रातभर बारिश हुई है और जो लोग भूख हड़ताल पर हैं वो सो नहीं पाए। उनका सारा सामान भींग गया है। हम सुबह 11 बजे से इंतजार कर रहे हैं कि पुलिस हमें तिरपाल अंदर लाने की अनुमति दे।'








कोई टिप्पणी नहीं