भरथना, 3 जुलाई 2026 : पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भरथना क्षेत्र में संचालित Polio Vaccination ...

भरथना, 3 जुलाई 2026 : पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भरथना क्षेत्र में संचालित Polio Vaccination अभियान का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्र के भोली गांव में JD (Vaccination) Dr. Manoj Shukla ने Consultant Saroj Kumar एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी Dr. Satendra Yadav के साथ पोलियो टीकाकरण में लगी टीम संख्या-4 के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के अभिलेख, Vaccine की गुणवत्ता, Cold Chain व्यवस्था तथा रखरखाव की विस्तार से जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टीम के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए Vaccinator Geeta Rathore सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों की सावधानीपूर्वक जांच करने तथा निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रत्येक घर का चिन्हीकरण करने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचकर Vaccine Room का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, Cold Chain System और अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
सीएचसी अधीक्षक Dr. Saif एवं प्रतिरक्षण अधिकारी Gyan Singh Verma ने अधिकारियों को बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में Polio Vaccination अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 71 टीमें तैनात की गई हैं, जो घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं