भरथना/इटावा, 11 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक कस्बे के महावीर नगर स्थित एक इंटर कॉलेज...
भरथना/इटावा, 11 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक कस्बे के महावीर नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम राही की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भाग लेकर पेंशन, परिचय पत्र और संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
अध्यक्ष श्रीराम राही ने बताया कि पेंशन से की जा रही कटौती के मामले में 16 जुलाई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों ने परिचय पत्र बनवाने के लिए अपने फोटो, नाम और पता उपलब्ध कराया था, उनके परिचय पत्र तैयार हो चुके हैं। संबंधित शिक्षक उन्हें इटावा ट्रेजरी से प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी साझा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोमल सिंह यादव, देवीदयाल पाल, बाबू शाह सैयद, विद्याराम बाथम और रामनाथ यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में मानसिंह सविता, देवीदयाल दोहरे, माखनलाल शर्मा, अमोल सिंह, धर्म सिंह, भूरेलाल दोहरे, जगतनारायण शर्मा, बालकृष्ण मिश्रा सहित कुल 22 सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोतीलाल शर्मा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं