Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मारपीट की वजह को लेकर अलग-अलग दावे

  भरथना/इटावा, 11 जुलाई 2026। कस्बे के महावीर नगर मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा ...


 भरथना/इटावा, 11 जुलाई 2026। कस्बे के महावीर नगर मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार शाम की है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से मोहल्ले की एक गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को पकड़कर सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट की गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


मारपीट की वजह को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बाइक एक व्यक्ति से टकराने के बाद विवाद हुआ, जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि बाइक सवार युवक गली से गुजरते समय महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।








कोई टिप्पणी नहीं