Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

केजरीवाल का दावा: पेट्रोल होना चाहिए 82 रुपये, जानें क्या है पूरा गणित

  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि देश में पेट्रोल की कीमत इस समय अधिकतम 82 रुपये प...

 


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि देश में पेट्रोल की कीमत इस समय अधिकतम 82 रुपये प्रति लीटर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि E20 वाला पेट्रोल तो और सस्ता होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने अपनी गणना के मुताबिक यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत कम हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी कम होनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, '70 डॉलर प्रति बैरल आज कच्चे तेल की कीमत है। इसे यदि एक्सचेंज रेट से रुपये में बदलें तो यह 42 रुपये प्रति लीटर कच्चे तेल की कीमत है। इसके ऊपर जितने शुल्क हैं उनको समान ही रखा, रिफाइनिंग, ओएमसी मार्जिन ट्रांसपोर्ट 9 रुपये लीटर, केंद्रीय टैक्स 12 रुपये लीटर, वैट 16 रुपये लीटर, डीलर कमीशन 3 रुपये प्रति लीटर जोड़ दिया जाए तो 82 रुपये लीटर मिलना चाहिए और E20 वाला तो और कम, करीब 70 रुपये लीटर मिलना चाहिए... 82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध पेट्रोल मिलना चाहिए। E20 वाला तो और सभी सस्ता होना चाहिए। इसी तरह डीजल की कीमत भी कम होनी चाहिए। पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो जाए तो महंगाई कम हो सकती है।'

केजरीवाल ने कहा- पुराने प्रॉफिट से करनी थी भरपाई

पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार यह कह सकती है कि जब युद्ध चल रहा था तो तेल की कंपनियों को घाटा हुआ, जिसकी भरपाई अब प्रॉफिट करके की जा रही है। उनका यह तर्क बिल्कुल गलत है, 2014 से अब तक छह बार कच्चे तेल की कीमत बहुत कम हुई है, लेकिन सरकार ने इसके बावजूद कीमतें कम नहीं कीं और बंपर प्रॉफिट कमाई। केजरीवाल ने कहा कि सवाल किया गया कि प्रॉफिट का पैसा क्या हुआ। जब तीन चार महीने युद्ध में थोड़ा घाटा हुआ तो उससे भरपाई नहीं की जा सकती थी? पिछले साल ही बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों को 77 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। अभी जो लोगों से 102 रुपये लिए जा रहे हैं वह बहुत ज्यादा है। इसलिए मेरी सरकार से मांग है कि तुरंत कीमतों को कम किया जाए और 82 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल दिया जाए।

3 साल में 2 लाख करोड़ रुपये का हुआ था फायदा: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि तेल कंपनियों को पिछले साल 77 हजार करोड़ का फायदा हुआ। 2024-25 में 33 हजार करोड़ का प्रॉफिट और 2023-24 में 80 हजार करोड़ का प्रॉफिट, इन तीनों को मिला लें तो करीब 2 लाख करोड़ का प्रॉफिट। अब 4 महीने यदि थोड़ा बहुत घाटा हो गया तो कह रहे हैं कि अब हम बंपर प्रॉफिट करेंगे क्योंकि तीन महीने में थोड़ा घाटा हुआ, यदि थोड़ा घाटा हुआ तो वह 2 लाख करोड़ कहां गया, उससे समायोजित नहीं कर सकते थे। बिजनेस कर रहे हैं, कभी घाटा भी होता है, कभी मुनाफा भी। इसका मतलब यह थोड़ी की नाजायज लाभ जनता से लें।








कोई टिप्पणी नहीं