Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली के कई इलाकों में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किए ध्वस्त; ऐक्शन मोड में एमसीडी- VIDEO

दिल्ली में एकबार फिर बुलडोजर की तगड़ी कार्रवाई सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी के सुभाष नगर ऑटो मार्केट में MCD की टीम ने ऐक्शन लिया है। एमसी...



दिल्ली में एकबार फिर बुलडोजर की तगड़ी कार्रवाई सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी के सुभाष नगर ऑटो मार्केट में MCD की टीम ने ऐक्शन लिया है। एमसीडी टीम ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया है। बाकी अधिक्रमण भी हटाने की कार्रवाई की गई है। MCD के पश्चिम जोन ने पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार, दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की।

अवैध तरीके से खोली थी दुकानें


निगम अधिकारियों ने बताया कि सुभाष नगर में निगम की भूमि पर किसी ने ऑटो पार्ट की दुकानों को अवैध तरीके से खोल रखा था। इन दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम के कार्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की टीम, जूनियर इंजीनियर समेत अन्य विभाग के अधिकारी शामिल है।

लगातार निरीक्षण कर रही टीमें


पश्चिम जोन में अन्य स्थानों पर निगम की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। नगर निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अवैध निर्माण, अवैध कब्जे के खिलाफ स्थानों का जायजा लेने के बाद इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


जारी रहेगी कार्रवाई


पश्चिम जोन में अन्य स्थानों पर निगम की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। नगर निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अवैध निर्माण, अवैध कब्जे के खिलाफ स्थानों का जायजा लेने के बाद इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


इन जगहों पर भी ऐक्शन


दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन में भी मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा उत्तरी जोन के लाइसेंसिंग विभाग, रखरखाव विभाग, स्वाथ्य विभाग और दिल्ली पुलिस के सहयोग से मदद नेहरू विहार वार्ड और अन्य स्थानों पर अवैध कब्जे को हटाया।


इन जगहों से हटाया अतिक्रमण


इसमें इस वार्ड पर पानी की टंकी से शेरपुर चौक, चांद बाघ जैसे स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा अन्य कार्यवाही में भजनपुरा वार्ड में स्थित मेन मार्केट से घोड़ा चौक तक और यमुना विहार वार्ड से भी सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। यमुना विहार वार्ड में अवैध खड़े किए गए चार वाहनों को जब्त किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं