Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बीजेपी ड्रग मनी केस के आरोपी विक्रम मजीठिया को बचा रही, जल्द ज्वाइन करेंगे पार्टी- आप का दावा

 ड्रग मनी मामले में शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम मजीठिया के ऊपर जांच चल रही है। इस जांच को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान सामन...


 ड्रग मनी मामले में शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम मजीठिया के ऊपर जांच चल रही है। इस जांच को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान सामने आया है। आप नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- क्या बीजेपी और ड्रग मनी केस में आरोपी विक्रम मजीठिया के बीच डील हो गयी है। अब भाजपा मजीठिया को ड्रग मनी केस से बचा रही है, बदले में मजीठिया बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे।


गुरुवार को पंजाब विजिलेंस ने मोहाली कोर्ट में विक्रम मजीठिया को पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद से पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने बुधवार को ड्रग मनी मामले में पूरे राज्य में 25 ठिकानों पर छापामारी की थी। इसकी आंच दिल्ली तक आ गई। इसके बारे में आतिशी ने एक्स पर लिखा- आज सुबह से पंजाब पुलिस दिल्ली में दो अहम ठिकानों पर रेड डालने के लिए मौजूद है, लेकिन बीजेपी की दिल्ली पुलिस रेड नहीं होने दे रही है।


इसके बाद आतिशी ने सवाल करते हुए लिखा- बीजेपी ड्रग मनी केस के आरोपी को क्यों बचा रही है? इसके साथ ही आतिशी ने सवाल करते हुए लिखा- क्या भाजपा और ड्रग मनी केस में आरोपी विक्रम मजीठिया के बीच डील हो गयी है? भाजपा मजीठिया को ड्रग मनी केस से बचा रही है, बदले में मजीठिया बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे।


इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- पंजाब के ड्रग्स कारोबार के साथ राज्य के पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया का नाम जुड़ता था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब विभाग आज कई राज्यों में छापामारी कर रही है।


मगर सुबह से पंजाब पुलिस दिल्ली में कुछ ठिकानों पर छापा मारना चाहती है, लेकिन दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और छापामारी में देरी हो रही है। सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन ड्रग्स व्यापारियों को मौका दिया जा रहा है ताकि वो लोग इस छापामारी से बच जाएं और सबूत नष्ट कर दिए जाएं।





कोई टिप्पणी नहीं