Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ateli Independence Day 2026: अटेली के खारीवाड़ा स्कूल में एसएमसी प्रधान नीतू देवी ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खारीवाड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया अटेली, 15 अगस्त 2026 : खंड अटेली के राजकीय कन्या प्राथमिक...



राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खारीवाड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

अटेली, 15 अगस्त 2026 : खंड अटेली के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खारीवाड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान नीतू देवी ने मुख्य अतिथि तथा उपप्रधान हीना देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

विद्यालय प्रभारी मास्टर राजेश उन्हानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है और देश की प्रगति में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

एसएमसी प्रधान नीतू देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। एसएमसी उपप्रधान हीना देवी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक ही अध्यापक होने के बावजूद बच्चों को कार्यक्रम के लिए बेहतर तैयारी कराई गई, जिसका प्रदर्शन विद्यार्थियों ने शानदार ढंग से किया।

इस अवसर पर शकुंतला देवी, गंगा देवी, परवीन, महेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।







 

कोई टिप्पणी नहीं