Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bharthana Etawah Independence Day 2026: भरथना में शान से लहराया तिरंगा, प्राचीन शिव मंदिर रमायन में दिखा देशभक्ति का अनोखा रूप

स्वतंत्रता दिवस पर भरथना में शान से लहराया तिरंगा, मंदिरों में भी दिखी देशभक्ति भरथना/इटावा, 16 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरथन...



स्वतंत्रता दिवस पर भरथना में शान से लहराया तिरंगा, मंदिरों में भी दिखी देशभक्ति

भरथना/इटावा, 16 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरथना क्षेत्र में सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। तहसील, ब्लॉक मुख्यालय, नगर पालिका परिषद, कृषि उत्पादन मंडी समिति और विद्युत उपखंड कार्यालय सहित कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। तहसील में तहसीलदार दिलीप कुमार, ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख विनोद दोहरे और बीडीओ विजय शंकर प्रसाद की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन अजय यादव ने ध्वजारोहण किया। बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय ने तिरंगा फहराया। इस दौरान अधिवक्ताओं और मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।



रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया, जबकि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीओ सर्वेश कुमार सिंह ने तिरंगा फहराकर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक स्थलों पर भी देशभक्ति का रंग देखने को मिला। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर रमायन में पावन शिवलिंग के समक्ष तिरंगा लगाया गया। भगवान शंकर का फूलों से भव्य श्रृंगार कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला।







 

कोई टिप्पणी नहीं