Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली-NCR पर फिर मौसम मेहरबान, काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा; कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिल्ली एनसीआर में मॉनसून मेहरबान नजर आ रहा है। बुधवार रात से रुकरुक कर झमाझम बारिश हो रही है जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। वह...


दिल्ली एनसीआर में मॉनसून मेहरबान नजर आ रहा है। बुधवार रात से रुकरुक कर झमाझम बारिश हो रही है जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं शुक्रवार सुबह से भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिसके बाद अब कइ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। फरीदाबाद में भी झमाझम बारिश हो रही है।


मौसम विभाग ने आज 11 जुलाई के लिए आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 से 17 जुलाई के लिए भी आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई के लिए गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।


इससे पहले गुरवार को भी दिल्ली एनसीआर सुबह से हुई बारिश के चलते कई सड़कें पानी-पानी हो गईं और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान घटकर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया जो इस मौसम में सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है।


फरीदाबाद में बढ़ी लोगों की परेशानी


फरीदाबाद में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम तो ठंडा कर दिया, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई। लेकिन करीब 11 बजे अचानक घने बादल आए और तेज बारिश शुरू हो गई।


बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में पानी भर गया। हार्डवेयर चौक, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एयरफोर्स रोड, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, एसजीएम नगर, सेक्टर-52 और सेहतपुर में जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। कई जगह ट्रैफिक भी रुका रहा और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास को बंद करना पड़ा।




कोई टिप्पणी नहीं