यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के नादलगंज गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिल...
यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के नादलगंज गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही पिता और सौतेले भाई की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि वह बाप की पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहता था. आरोपी ने कार से कुचलकर पिता और सौतेले भाई को मौत को घाट उतार दिया.
कार से कुचलने का प्लान आरोपी की पत्नी ने बनाया था. गांव में इस घटना के बाद हर कोई हैरान है. परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है. सिर्फ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे ही रह गए हैं. घर में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग भी सदमे में हैं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस के सामने अपना जुल्म भी कबूल कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं