पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है. मगर क्या हो अगर हमारी सुरक्षा करने वाली पुलिस ही हमारे लिए खतरा बन जाए. जी हां, उत्तर प्रदेश के बांदा से...
पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है. मगर क्या हो अगर हमारी सुरक्षा करने वाली पुलिस ही हमारे लिए खतरा बन जाए. जी हां, उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जहां दारोगा ने महिला फरियादी से अश्लील बातें कीं. इसका ऑडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फिर दारोगा के खिलाफ एक्शन लिया गया.
मामला बरछा चौकी का है. यहां तैनात दारोगा पवन पाण्डेय ने ऐसी हरकत की, जिससे पूरा पुलिस महकमा शर्मसार हो गया. उस पर महिला फरियादी से अश्लील बातें करने का आरोप लगा है. महिला से जब दारोगा अश्लील बातें कर रहा था तो उसने ऑडियो में सारी बातें रिकॉर्ड कर लीं. फिर कॉल रिकॉर्डिंग एसपी साहब को भेज दी. एसपी ने तुरंत मामले में एक्शन लेते हुए दारोगा को लाइन हाजिर किया.

कोई टिप्पणी नहीं