दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और मंत्रियों मंजिंदर सिंह सिरसा तथा परवेश वर्मा के साथ वन महोत्सव 2025 समारो...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और मंत्रियों मंजिंदर सिंह सिरसा तथा परवेश वर्मा के साथ वन महोत्सव 2025 समारोह में भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने बताया कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक पेड़ मां के नाम मुहिम के खिलाफ थे। सिरसा ने केजरीवाल के खिलाफ होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली वन महोत्सव 2025 राजधानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
अरविंद केजरीवाल के एक पेड़ मां के नाम मुहिम के खिलाफ होने का दावा करते हुए सिरसा ने बताया कि जब पीएम मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' शुरू किया था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे खारिज कर दिया था क्योंकि इसे पीएम मोदी ने शुरू किया था। इस वजह से दिल्ली को बहुत नुकसान हुआ।
सिरसा ने आगे बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब इसकी भरपाई कर रही हैं। दिल्ली तभी विकसित होगी जब दिल्ली हरी-भरी होगी। जब दिल्ली के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले पाएंगे। आज एक बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। इस दिन से दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने की शुरुआत हो रही है।
दिल्ली का हर व्यक्ति इसमें भाग लेगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि आज दिल्ली में वन महोत्सव 'एक पेड़ मां के नाम' के दूसरे सीज़न के रूप में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। पहले की सरकारों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कभी दिल्ली के पर्यावरण की परवाह नहीं की। दिल्ली सरकार इस कार्यक्रम में दिल्ली के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं