Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा के सेक्टर-18 में बन रहा श्रीनगर के लाल चौक जैसा घंटाघर, 15 अगस्त तक हो सकता है तैयार

नोएडा सेक्टर-18 और जीआईपी मॉल के श्रीनगर के लाल चौक की तर्ज पर घंटाघर बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि इस घंटाघर का काम अगले डेढ़ महीने में पूर...


नोएडा सेक्टर-18 और जीआईपी मॉल के श्रीनगर के लाल चौक की तर्ज पर घंटाघर बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि इस घंटाघर का काम अगले डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि इसका शुभारंभ 15 अगस्त को कर दिया जाए। इसे क्लॉक टावर नाम दिया गया है।


यह घंटाघर जीआईपी मॉल की पुलिस चौकी के पास बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस चौकी को शिफ्ट किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बतायाा कि इस घंटाघर की ऊंचाई करीब 70 फीट की होगी। इसको बनाने में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह लाल रंग का होगा। इस घंटाघर में चारों ओर बड़ी-बड़ी घड़ियां होंगी। यह घड़ियां रोमन अंक में होंगी, जो सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी। घंटाघर बनाने वाली कंपनी ही घड़ी भी लगाएगी।


इसका डिजाइन कुछ-कुछ श्रीनगर के लाल चौक से लिया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा चोटी नुमा होगा। जिस पर तिरंगा फहराया जाएगा। घंटाघर के चारों ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी, जिसमें बैठने के लिए बैंच लगाई जाएंगी। यहां सेल्फी पॉइंट भी होगा। इस पॉइंट को इसलिए चुना गया, क्योंकि यह रोड सीधे दिल्ली को जोड़ती है।


अधिकारियों ने बताया कि अभी घंटाघर के अंदर सीढ़ियां बनाने का काम चल रहा है। टाइल्स लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि प्रयास है कि 15 अगस्त को इसका शुभारंभ कर दिया जाए।


तीन महीने में बनाने का था दावा, एक साल बाद भी अधूरा


इस क्लॉक टावर को बनाने का काम करीब एक साल से चल रहा है। इसका काम जुलाई 2024 में शुरू किया गया था। काम शुरू होने के तीन महीने बाद ही इसका काम बंद हो गया था। करीब चार महीने काम बंद रहा था। आईआईटी से स्ट्रक्चरल ऑडिट होने और प्रदूषण के चलते निर्माण कार्यों पर पाबंदी की वजह ये यह काम बंद हुआ था। खास बात यह है कि प्राधिकरण अधिकारियों ने काम शुरू करते समय इसको तीन महीने में पूरा करने का दावा किया था।




कोई टिप्पणी नहीं