मेरठ रोड स्थित रालोद कार्यालय में आयोजित हुई बैठक, मंत्री अनिल कुमार ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

 


गाजियाबाद, 22 जून 2025:


मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय में आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी की जिला कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।


मंत्री अनिल कुमार ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सभी वर्गों को साथ लेकर निष्ठा से कार्य कर रहे हैं और रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।


इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की और संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया।


कार्यक्रम में अनिल कुमार मंत्री, अमरजीत सिंह बिड्डी, मनोज धामा, दिल नवाज खान, इंद्रवीर भाटी, सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, अजय पाल, डॉ. पूनम गर्ग, हिमांशु नागर, सत्येंद्र तोमर, राम भरोसे लाल मोरिया, रवि वाल्मीकि, मनोज राठी, सुमन चौधरी, रेखा चौधरी, लोकेश चौधरी, जगराज बालियां, रामकुमार पवार, तुषार बंसल, देशराज दुहाई, प्रदीप त्यागी, मनिंदर बिल्ला, दीपू शर्मा, लोकेश कटारिया, वीर सिंह सलेमाबाद, अरुण शर्मा, सतपाल सलेमाबाद, नरेंद्र सिंह, जयवीर नेहरा, आलोक चौधरी, तेजवीर दबाना, नीरज नबीपुर, रईस नेताजी, सुशील सैनी, रणजीत सिंह तेवतिया, दीपक चौधरी, मनीष किलहोदा, दिनेश शर्मा, विशाल चौधरी, ललित सेन, मुन्ना खान, अभिषेक शर्मा, सरफराज, जीतेंद्र मोनू, रवि हरित, संजय सागवान, संजीव अरोड़ा, विनोद गौतम, अमित त्यागी, योगेश कुमार, इरशाद रंगरेज, चंद्रपाल डायरेक्टर, मनवीर बंसल, कुर्बान अली, सरताज खान, इंदरपाल कसना, हाजी असलम खान, ऋषिपाल, देवा, रहीश कुरैशी, प्रदीप नेहरा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Post a Comment

और नया पुराने
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...