नोएडा, 21 जून 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल के तत्वावधान ...
नोएडा, 21 जून 2025:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग सत्र में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्वीटी उपाध्याय (उपायुक्त, उद्योग – नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा) और विशिष्ट अतिथि दिशा द्विवेदी (UPSC 2024, AIR-672) रहीं। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।
योग सत्र का संचालन नव योग केंद्र, सेक्टर-137 की पूर्णिमा जोशी और युवा सोच आर्मी की टीम ने किया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने सक्रिय भागीदारी की।
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी. के. गुप्ता ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन भी देता है। वहीं युवा सोच आर्मी के संस्थापक रोहित कुमार जोगी ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए इसे आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
इस अवसर पर फेलिक्स हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सौम्या आहूजा, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुमित गुप्ता, सीनियर ऑपरेशंस मैनेजर विनोद जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं