Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

योगमय हुआ नोएडा स्टेडियम, भव्यता के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दैनिक सरोकार !  ऋषभ देव शर्मा  नोएडा, 21 जून 2025: सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी भव्यता और उत्साह के...



दैनिक सरोकार !  ऋषभ देव शर्मा 


नोएडा, 21 जून 2025:

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुकेश कुमार मेश्राम, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन शामिल हुए।



सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना और कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। योगाचार्य द्वारा उपस्थित जनसमूह को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न आसनों के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।



प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने अपने उद्बोधन में योग को साधना बताया और कहा कि योग न केवल शारीरिक अभ्यास है, बल्कि यह जीवन को एकाग्रता, अनुशासन और संतुलन से जोड़ता है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को योग का आधार बताते हुए सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।



प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भी योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे तनावमुक्त जीवन के लिए जरूरी बताया। डीएम ने जिलेभर में योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की।


इस अवसर पर आरोग्य इंडिया वेलनेस सेंटर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही, उन्होंने स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, उद्योगों और पार्कों में भी योग सत्र आयोजित किए गए। योग शिक्षकों ने नागरिकों को योगाभ्यास कराते हुए इसके लाभों से परिचित कराया।






कोई टिप्पणी नहीं