ग्रेटर नोएडा के इकोविलेज-1 सोसायटी में सुरक्षा गार्ड और मेंटनेंस कर्मचारियों के दादागीरी का वीडियो सामने आया है। बिजली कटौती से परेशान लोग...
ग्रेटर नोएडा के इकोविलेज-1 सोसायटी में सुरक्षा गार्ड और मेंटनेंस कर्मचारियों के दादागीरी का वीडियो सामने आया है। बिजली कटौती से परेशान लोग जब उनसे शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। इसतना ही नहीं, उन पर लात-घूसे भी बरसाए गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ितों में से एक निवासी ने बताया कि दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। मेंटनेंस कर्मचारी हमारा फोन नहीं उठा रहे थे, इसलिए हम नीचे चले गए। जब हम वहां गए तो कुछ लोग पहले से ही वहां थे। जब हम बात कर रहे थे तो मेंटनेंस कर्मचारियों के कुछ सदस्यों ने हमें घूंसे मारना शुरू कर दिया। एक आदमी ने मेरा कॉलर पकड़ लिया और दूसरे लोगों ने मुझे डंडों से मारा। मुझे थप्पड़ भी मारे गए। मेरा पूरा शरीर सूज गया है। मेरे बच्चे कोने में रो रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस विभाग के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रविंद्र, सोहित, सचिन कुंतल और विपिन कसाना के रूप में हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर आरोपियों को सोसायटी निवासियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं