Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने पिताजी की जयंती पर छबील लगाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  गौतमबुद्धनगर, 22 जून 2025: भारतीय किसान यूनियन और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने पिताजी चौधरी हर...

 



गौतमबुद्धनगर, 22 जून 2025:


भारतीय किसान यूनियन और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने पिताजी चौधरी हरशरण सिंह भाटी की जयंती पर सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में मीठे शरबत की छबील लगाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।




इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई और चौधरी हरशरण सिंह भाटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


अशोक भाटी ने भावुक शब्दों में अपने पिताजी को याद करते हुए कहा, “जब हम जीवन में आगे बढ़ते हैं तो कोई न कोई साया हमेशा हमारे साथ होता है। मेरे जीवन में वह साया मेरे पूज्य पिताजी चौधरी हरशरण सिंह भाटी थे। उनके संस्कार आज भी मेरे विचारों और कर्मों में जीवित हैं।”



उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपने पिताजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा, किसान कल्याण और सच्चाई की राह को कभी नहीं छोड़ेंगे।


इस अवसर पर पूरा परिवार, शुभचिंतक और समाज के लोग मौजूद रहे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में झलकेश बाबूजी, सुभाष नेताजी, पप्पू भाटी, अशोक भाटी, कृष्ण भाटी, रविंद्र भाटी, नविन भाटी, सिंहराज गुर्जर, सुनील भाटी, दयाराम तंवर, अमित त्यागी, जयंत चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं