राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में दबिश देने गई नोएडा पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई है. इस घटना में नोएडा पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली ...
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में दबिश देने गई नोएडा पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई है. इस घटना में नोएडा पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लग गई. आनन फानन में उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. घट रविवार देर रात की है. नोएडा पुलिस यहां मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल में दबिश देने आई थी.
नोएडा पुलिस की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची मसूरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक इस संबंध नोएडा फेज तीन थाने के दरोगा सचिन ने मसूरी थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रहने वाला कादिर गाजियाबाद और नोएडा में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है.

कोई टिप्पणी नहीं