इस समय साइबर ठगी करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है. साइबर ठग आम लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनसे ल...
इस समय साइबर ठगी करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है. साइबर ठग आम लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनसे लाखों रुपये की ठगी करते हैं. अब नया मामला कर्नाटक के हावेरी सामने से आया है, जहां ठगी करने वाले साइबर अपराधी बड़े अधिकारियों के नाम पर नहीं, बल्कि राजनेताओं के नाम पर आम लोगों को ठग रहे थे.
आपने अभी तक साइबर ठगी में धोखाधड़ी करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अधिकारी, सीबीआई, ईडी जैसे नाम सुनेंगे. लेकिन कर्नाटक के हावेरी में साइबर अपराधियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर लोगों से ठगी की और करोड़ों रुपए भोले भाले लोगों से ठग लिए. इन लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर राज्य में सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है.

कोई टिप्पणी नहीं