उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. ये घटना लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के सकरा को...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. ये घटना लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के सकरा कोथाहा गांव स्थित घुरघुरी तालाब की है. मृतक की पहचान राज कश्यप के रूप में हुई है. राज कश्यप काकोरी के सुब्रत नगर का निवासी बताया जा रहा है. मृतक एक जेसीबी ऑपरेटर था. मृतक का शव जेसीबी के नीचे दबा मिला. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि काकोरी क्षेत्र के सकरा कोथाहा गांव स्थित घुरघुरी तालाब पर मछली पालन के लिए खुदाई की जा रही थी. यहां जेसीबी मशीन चलाई जा रही थी. इसी दैरान जेसीबी के नीचे एक युवक का शव दबा मिला. जेसीबी के नीचे युवक का शव मिलने से मौके पर सनसनी फैल गई. इसके बाद पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस तालाब पर पहुंची. उसके बाद खुदाई कराई गई.

कोई टिप्पणी नहीं