दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग पर पड़ियापुरा गांव के पास मंगलवार की दोपहर को ...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग पर पड़ियापुरा गांव के पास मंगलवार की दोपहर को भरथना बाजार की तरफ से जा रहे बाइक चालक शिवम व पीछे बैठी उसकी माँ सरला देवी (50) पत्नी बनारस बाबू निवासी तैयापुर को सामने से आ रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई, गनीमत यह रही बाइक चालक शिवम हेलमेट लगाए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें नही आई।
हादसा होने पर आसपास लोगो का जमावड़ा लगा गया,मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था।कार में उसकी माँ भी सवार थी।
सूचना पर एसआई ब्रजनंदन आदि पुलिसकर्मियो ने मौके पर पहुँचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा और कार समेत चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।
फ़ोटो
कोई टिप्पणी नहीं