दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,कालका एक्सप्रेस से बुजुर्ग की कटकर मौत हो गई,आत्महत्या की आशंका जताई गई।फ़िलहाल मृतक क...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना ,कालका एक्सप्रेस से बुजुर्ग की कटकर मौत हो गई,आत्महत्या की आशंका जताई गई।फ़िलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो सकी।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की कटकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रेन आने से पहले व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से रेल पटरियों पर खड़ा हो गया और ट्रेन से कट गया।
सूचना पर जीआरपी कर्मी महेंद्र सिंह,उदयभान सिंह ने मौके पर पहुँचकर शिनाख्त करने का प्रयास किया मगर मृतक के पास से और घटना स्थल के आसपास कोई कागजात व वस्तु नही मिलने से फिलहाल शिनाख्त नही हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं