Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नारी शक्ति स्पार्क संगोष्ठी : विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका

दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / दिल्ली :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2024 को  कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली...




दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा / दिल्ली : 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2024 को  कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में "नारी शक्ति स्पार्क संगोष्ठी" का आयोजन किया गया | जिसका मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान का उजागर करना था | इस संगोष्ठी का आयोजन प्रतिष्ठित मेडिवेज़ हेल्थ फाउंडेशन द्वारा इनर व्हील - शाइन ए लाइट ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया, इसमें देश की प्रगति में महिलाओं के अमूल्य योगदान को पहचानने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को जानने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 500 से अधिक स्किल्ड महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने, चुनौतियों का समाधान करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए एक प्लेटफार्म पर लाया गया | इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम "इंस्पायरिंग इन्क्लूसन" अर्थात् महिलाओं की आवाज को बुलंद करना, आपसी संबंधों को बढ़ावा देना और सकारात्मक परिवर्तनों को उजागर करना है।


इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल इनर व्हील की पूर्व प्रेसीडेंट डॉ. कपिला गुप्ता, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की अध्यक्षा और प्रबंध निदेशक श्रीमती वर्तिका शुक्ला, अपोलो हॉस्पिटल्स की वरिष्ठ उपाध्यक्षा विनीता सेठी, मेरिटएक्स वेंचर्स की संस्थापक नेहा मल्होत्रा, देश की पहली महिला एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय, इनरव्हील, दिल्ली राइजिंग स्टार, डिस्ट्रिक्ट 301 की प्रेसीडेंट नीलम मिश्रा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उद्योगों में लैंगिक समानता, आर्थिक सशक्तिकरण, हेल्थ, एंटरप्रेन्योरशिप और लीडरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया| 


मेडिवेज हेल्थ फाउंडेशन के संस्थापक अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका सर्वश्रेष्ठ है जिनके बिना एक विकसित समाज की कल्पना भी नही की जा सकती है,  सह संस्थापक बृजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का स्वागत और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।


इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 की चेयरपर्सन उर्वशी मित्तल ने अपने भाषण में वित्तीय वर्ष 2024-2025 में मेडिवेज़ हेल्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर एक लाख HPV स्क्रीनिंग की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचना और उनकी जांच करना है | जिससे HPV से संबंधित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में अभूतपूर्व सफलता मिल सके |


विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए देश की नारी शक्ति को सशक्त करना बहुत जरुरी है | आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में महिला सशक्तिकरण को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बढ़ावा मिल रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तिकरण के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने काफी हद तक सफलता मिलेगी | 

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मोनिका अरोड़ा ने बड़ी ही कुशलता पूर्वक किया। मेडिवेज़ हेल्थ फाउंडेशन और इनर व्हील - शाइन ए लाइट ऑर्गनाइजेशन के सहयोगात्मक प्रयासों ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भारत की विकास यात्रा में एक मिसाल कायम की है।

कोई टिप्पणी नहीं