Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

महाशिवरात्रि के अवसर पर बम बम भोले के उदघोष से गूंजे शिवालय,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं "व" कावड़ियों की कतारें लगी

   दैनिक सरोकार !  संवाददाता / इटावा : भरथना, क्षेत्र अंतर्गत रमायन गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार की अल सुबह से ही भगवान शिव...

  




दैनिक सरोकार !  संवाददाता / इटावा : भरथना, क्षेत्र अंतर्गत रमायन गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार की अल सुबह से ही भगवान शिव की पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व कावड़ियों की कतारें लगने लगी। आस्था के सरोबर में लीन शिव भक्तों की टोलियां बम बम भोले के उदघोष लगाते रहे वही महिला श्रद्धालु हाथ मे पूजा की थाली सजाकर पावन शिवलिंग पर बेल पत्र व दूध अर्पण कर शिवभक्ति में लीन रही।मंदिर व मेला के दौरान एसएसआई जय सिंह,एसआई प्रेमचंद्र,सोमेश आदि पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तेद रहे।

बिधूना मार्ग पर स्थित छोला मंदिर में विराजमान पावन शिवलिंग पर बेलपत्री,दूध व जल का अर्पण करने वालो शिवभक्तों की बड़ी तादाद रही।मंदिर परिसर में कावड़ियों के विश्राम व जलपान की व्यवस्था की गई। मिडिल स्कूल के नर्मदेश्वर मंदिर,मोहल्ला होमगंज में स्थित शिवभोले कुटीर, शिव मंदिर बाहरपुरा आदि शिवालयों में भी शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं की। इसके अलावा मोहल्ला गिरधारीपुरा में कबाड़ा वाली गली में स्थित शिव मंदिर में पूर्व सभासद कैलाश नारायण ओझा,संजीव शर्मा,सोनू शर्मा,अतुल शर्मा,पुनीत शर्मा,मनोज शर्मा,आशु राठौर,गोलू राठौर,अखिलेश बाथम,मनोज बाथम,भानु यादव व पवन पाल आदि की मौजूदगी में प्रसाद के रूप में ठंडाई व लडडू वितरित किये गए।

कोई टिप्पणी नहीं