Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

शाहदरा में क्षत्रिय महासंघ के शस्त्र पूजन में वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

पूर्वी दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। शाहदरा के मानसरोवर पार्क में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, दिल्ली प्रदेश और क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के संयुक्त...


पूर्वी दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। शाहदरा के मानसरोवर पार्क में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, दिल्ली प्रदेश और क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 11वें विजयदशमी शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की वीरता, त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश पर जोर दिया गया। कैलाश दीपक हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

महासंघ के अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप सिंह ने बताया कि विजयदशमी समारोह की परंपरा पिछले 10 वर्षों से निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और कमजोर लोगों की सहायता करने की प्रेरणा देता है। क्षत्रिय समाज की पहचान केवल शौर्य नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और न्याय भी है।

अधिवक्ता संदीप ठाकुर ने महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, दुर्गादास राठौड़, बाबू कुंवर सिंह और रानी लक्ष्मीबाई के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वीरता का आधुनिक अर्थ संविधान का पालन, न्याय के लिए आवाज उठाना और राष्ट्रीय एकता बनाए रखना है।

समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट रहे। विशिष्ट अतिथियों में शालिनी सिंह, प्रवेश शर्मा, विपिन शर्मा, शिवानी पांचाल, सुधीर गुप्ता, विजय पाल सिंह तोमर, आर.पी. सिंह, विधायक जितेंद्र महाजन, आईआरएस अमित शर्मा, पूर्व उपमहापौर दिव्य जयसवाल, महंत मछेंद्र पुरी और महंत वरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। कड़कड़डूमा कोर्ट और शाहदरा बार के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की। मंच संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया।






 

कोई टिप्पणी नहीं