नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। पश्चिम विहार के B-2 ब्लॉक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से जैन मंदिर पार्क में दशहरा उत्सव धूमधाम से मन...
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। पश्चिम विहार के B-2 ब्लॉक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से जैन मंदिर पार्क में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वादिष्ट व्यंजनों ने आयोजन को खास बना दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के प्रधान सत्यवीर सिंह, महासचिव अभय जैन, कोषाध्यक्ष सुशील पाण्डेय, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम नागपाल, सदस्य चंद्र कपूर, राजीव अरोड़ा और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की मौजूदगी से उत्सव में रौनक बनी रही।
एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर विभिन्न त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को एक मंच पर लाना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है।
दशहरा उत्सव भी सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता का उदाहरण बना। पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं