Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Delhi Police Special Cell Action: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लाई करने वाला नेटवर्क बेनकाब

सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच अब हथियारों की सप्लाई करने वालों तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस क...

सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच अब हथियारों की सप्लाई करने वालों तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के गांव रोहणा निवासी कुणाल को गिरफ्तार किया है। कुणाल के साथ ही उसके गांव के ही सुमित और उत्तर प्रदेश की रहने वाली दो महिलाओं—राधा व बबीता को भी दबोचा गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन चारों की हथियार तस्करी में मुख्य भूमिका थी और दोनों महिलाओं ने ट्रेन के माध्यम से पिस्तौल को सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर इस पूरे आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

🏛️ परिवार का खुलासा—होटल में नौकरी करता था कुणाल, दादी ने बताया पहले भी जा चुका है जेल

उधर, आरोपी कुणाल के गांव रोहणा स्थित परिवार से भी कई जानकारियां सामने आई हैं। परिवार के मुताबिक, कुणाल ने 10वीं तक की पढ़ाई की थी और एक होटल में नौकरी करता था, जबकि उसके माता-पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। कुणाल की दादी ने बताया कि वह परिवार की बात नहीं मानता था और पहले भी पानीपत में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देकर जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस टीम उसे पूछताछ के बात कहकर साथ ले गई थी और उसके सिर पर चोट के निशान भी देखे गए थे। बहरहाल, हथियार कहां से आए, किसके इशारे पर मुंबई पहुंचाए गए और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है, इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस की आगे की जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगे।






 

कोई टिप्पणी नहीं