नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पार्टी के दोनों सह-संयोजकों सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क...
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पार्टी के दोनों सह-संयोजकों सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर त्वरित सुनवाई को मंजूरी दे दी है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच के सामने सूचीबद्ध की गई है। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने जानकारी दी थी कि तिहाड़ जेल में बंद दोनों नेताओं की रिहाई के लिए मंगलवार रात ही अदालत से गुहार लगाई गई थी, जिसके बाद अब बुधवार सुबह इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है।
🏛️ जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: आज होनी है पेशी, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन रोकने का किया ऐलान
गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश और प्रदर्शन के प्रयास में सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आज ही उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि भी समाप्त हो रही है, जिसके चलते उन्हें स्पेशल एग्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इस बीच, सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन को फिलहाल ठंडे बस्ते में डालने की घोषणा करते हुए समर्थकों से दिवाली पर अपने परिवारों के साथ समय बिताने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं