राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस...
राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्लीय बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो खुद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री के संज्ञान लेने के बाद अब दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया गया है।
👮♂️ भाई ने खोले काले चिट्ठे और वीडियो डिलीट कर मांगी माफी: आमिर शौकीन पर जबरन वसूली और जमीन पर कब्जे के गंभीर आरोप
बढ़ते विवाद और चौतरफा आलोचना के बाद कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने सोशल मीडिया से वह वायरल वीडियो डिलीट कर दिया और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दावा किया कि वीडियो 'स्क्रिप्टेड' था। हालांकि, इस मामले में उसके अपने भाई मोहम्मद वसीम राजा ने ही आमिर के काले चिट्ठे खोल दिए हैं। भाई ने आरोप लगाया कि आमिर एक बदमाश है, जो लोगों से अवैध वसूली और संपत्ति पर कब्जा करने जैसे गैरकानूनी कामों में लिप्त रहता है। परिवार ने बहुत पहले ही उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं