नई दिल्ली। बदलते मौसम के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। दिन में तेज धूप और सुबह-रात में हल्की ठंड के बीच...
नई दिल्ली। बदलते मौसम के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। दिन में तेज धूप और सुबह-रात में हल्की ठंड के बीच शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। 'समीर ऐप' के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 309 AQI और विवेक विहार में 306 AQI दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इसके अलावा आनंद विहार, नरेला, बवाना, सिरिफोर्ट और अलीपुर सहित दर्जनों इलाकों में AQI 200 से 280 के बीच बना हुआ है।
🚫 बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लागू हुआ GRAP-1: बच्चों और बुजुर्गों के लिए डॉक्टरी सलाह, बरतें सावधानी
वायु प्रदूषण के खतरनाक आंकड़ों के अनुसार, 201 से 300 तक 'खराब' और 301 से 400 के बीच AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में माना जाता है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-1) लागू कर दिया गया है, जिसके तहत निर्माण कार्यों और उड़ने वाली धूल पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को सुबह-शाम खुले में व्यायाम करने से बचने और बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं