नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका गुरुवार को निर्धारित समय पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पू...
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका गुरुवार को निर्धारित समय पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने पुलिस से इसके लिए कुछ और समय की मांग की है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था, लेकिन उनके पेश न होने के कारण अब पुलिस के नए नोटिस का इंतजार किया जा रहा है।
⚖️ 13 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला: विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में 23 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
यह पूरा मामला गत 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां पुलिस का आरोप है कि बिना अधिसूचना और शर्तों का उल्लंघन कर प्रवेश किया गया था। इससे पहले विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ऋतु राज ने दोनों नेताओं को 50-50 हजार रुपये के निजी और जमानती मुचलके भरने का निर्देश दिया था, जहां उन्होंने शांति बनाए रखने का लिखित आश्वासन भी दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तय की गई है, जिसमें अदालत ने सौरव दास, आशुतोष रांका और उनके जमानतदारों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं