नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में सर्दियों के नजदीक आते ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जहरीली हवा और लगा...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में सर्दियों के नजदीक आते ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जहरीली हवा और लगातार गिरते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभाव से ग्रैप-1 (GRAP-1 यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का पहला चरण) लागू कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी की हवा में घुलते धूल-धुएं और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना है ताकि आम जनता को सांस लेने में राहत मिल सके।
🚫 निर्माण कार्यों से लेकर वाहनों पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, खबर अपडेट हो रही है...
GRAP-1 लागू होने के बाद निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन, सड़कों पर पानी का छिड़काव, कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक और वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए सख्त निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
यह खबर अपडेट की जा रही है...

कोई टिप्पणी नहीं