Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Delhi Politics Purvanchal Morcha Expansion: भाजपा ने पूर्वांचल मोर्चा का किया विस्तार, हर्ष मल्होत्रा की अनुमति से नई टीम घोषित

पूर्वांचल की सियासी बिसात पर भाजपा की नई चाल! संतोष ओझा ने उतारी ‘पावरफुल टीम’, 8 उपाध्यक्ष–3 महामंत्री–8 मंत्री; अब पूर्वांचल में किसके वोट...


पूर्वांचल की सियासी बिसात पर भाजपा की नई चाल!

संतोष ओझा ने उतारी ‘पावरफुल टीम’, 8 उपाध्यक्ष–3 महामंत्री–8 मंत्री; अब पूर्वांचल में किसके वोट पर नजर?

भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की नई टीम से गरमाई दिल्ली की राजनीति, संगठन विस्तार से लेकर वोट मैनेजमेंट तक उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचली मतदाताओं की अहम भूमिका के बीच भाजपा ने पूर्वांचल मोर्चा को नई धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति और शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है।

नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 8 मंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 4 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रमुख, 1 सोशल मीडिया प्रमुख और 1 आईटी प्रमुख शामिल किए गए हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सवाल यह है कि इतनी बड़ी टीम आखिर किस मिशन के लिए तैयार की गई है? क्या भाजपा दिल्ली में पूर्वांचल समाज के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है? या फिर आने वाले राजनीतिक मुकाबलों को देखते हुए अभी से सामाजिक समीकरण साधे जा रहे हैं?

‘टीम ओझा’ में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुजीत ठाकुर, राहुल रंजन, अमित मिश्रा, अभय सिंह, अशोक सिंह, किरन तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह और महेन्द्र दुबे को जिम्मेदारी मिली है। महामंत्री पद पर संजय तिवारी, अनुपम पाण्डेय और राम सिया शरण को नियुक्त किया गया है।


अनुज कुमार (सी.ए.) कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश मंत्री के रूप में आनन्द मिश्रा, अवध किशोर त्रिपाठी, राजू सिंह चन्द्रवंशी, आशीष पाण्डेय, सियाराम कनौजिया, प्रदीप तिवारी, चंदन सिंह ठाकुर और अरूणेश (अरुण) शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।

धनंजय मिश्रा कार्यालय मंत्री होंगे।

संगठन का मीडिया और प्रचार तंत्र भी मजबूत किया गया है। राकेश तिवारी, राघवेन्द्र मिश्र, सुनयना ओझा और पारस राय को प्रवक्ता बनाया गया है। अभिजीत मिश्रा मीडिया प्रमुख, आशीष कुमार सोशल मीडिया प्रमुख और गंगाधर शर्मा आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सियासी सवाल: क्या भाजपा ने खोल दिया पूर्वांचल का ‘ऑपरेशन 2026’?

दिल्ली में पूर्वांचल समाज केवल सामाजिक समूह नहीं, बल्कि चुनावी राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यही वजह है कि भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस—तीनों दलों के लिए पूर्वांचल का समर्थन लगातार महत्वपूर्ण रहा है।

भाजपा की नई टीम की घोषणा ऐसे समय हुई है जब दिल्ली की राजनीति में संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक समीकरणों को लेकर गतिविधियां तेज हैं।

नई टीम में अलग-अलग स्तरों पर बड़ी संख्या में पद देकर भाजपा ने एक स्पष्ट संकेत जरूर दिया है—पूर्वांचल मोर्चे को अब सिर्फ औपचारिक संगठन नहीं, बल्कि सक्रिय राजनीतिक नेटवर्क के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी है।







 

कोई टिप्पणी नहीं