आर.के.पुरम के निगम स्कूल में बच्चों के चेहरों पर खिले खुशी के रंग विधायक अनिल शर्मा और चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने रोटरी क्लब के सहयोग से बांटे ...
आर.के.पुरम के निगम स्कूल में बच्चों के चेहरों पर खिले खुशी के रंग
विधायक अनिल शर्मा और चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने रोटरी क्लब के सहयोग से बांटे स्कूल बैग
नई दिल्ली। आर.के.पुरम सेक्टर-7 स्थित दिल्ली नगर निगम विद्यालय में शनिवार को बच्चों के लिए जनसेवा से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर.के.पुरम विधानसभा के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब के प्रधान विकास गुप्ता की मौजूदगी में विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस अवसर पर दक्षिण जोन के चेयरमैन एवं आर.के.पुरम वार्ड-152 के निगम पार्षद धर्मवीर सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाने का प्रयास है।
स्कूल बैग मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, बच्चे और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
धर्मवीर सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र में शिक्षा, पर्यावरण और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आएं।

.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं