प्रजापति समाज की बैठक में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन नई दिल्ली, 16 अगस्त 2026 : प्रजापति सेवा समिति, नई दिल्ली की ओर से रव...
प्रजापति समाज की बैठक में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन
नई दिल्ली, 16 अगस्त 2026 : प्रजापति सेवा समिति, नई दिल्ली की ओर से रविवार को कॉफी हाउस, मोहन सिंह प्लेस में समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शशि पंडित ने की। सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चली बैठक में प्रजापति समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उदल प्रजापति, डीएमआरसी ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के संबंध में विचार रखे। बैठक में बालकृष्ण प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, नर्सिंग प्रजापति, सुभाष प्रजापति, इंद्रसेन प्रजापति, सुमंत पंडित, अजय प्रजापति, संतलाल प्रजापति, दयाचंद प्रजापति, रणजीत पंडित, उदय प्रजापति, संजय प्रजापति और संदीप प्रजापति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र उदय प्रजापति ने ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक मिट्टी के कार्य से जुड़े लोगों को आधुनिक रोजगार के अवसरों से जोड़ने का सुझाव दिया। बैठक में ओबीसी क्रीमी लेयर, आरक्षण से जुड़े मुद्दों तथा अति पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। बैठक में प्रजापति सेवा समिति की ओर से युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसकी तिथि और समय सभी सदस्यों की सहमति से तय किए जाने की बात कही गई। बैठक में समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं