सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से तमिनाडु के मुख्यमंत्री बने सी जोसेफ विजय ...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से तमिनाडु के मुख्यमंत्री बने सी जोसेफ विजय को छात्रों के लिए चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में विजय भीड़ के बीच मौजूद हैं जबकि पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरे हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और कई यूजर्स ने तो यह मान लिया कि विजय थलापति राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन वाली जगह यानी जंतर-मंतर पहुंचे हैं। जिससे किसी संभावित राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगने लगीं।
वायरल वीडियो में लिखा गया है कि 'थलापति विजय पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली। छात्रों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन?' दिल्ली पुलिस की ओर से इस वीडियो का फैक्ट चेक किय गया है जिसमें इस जानकारी को गलत कहा है।
दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक
दिल्ली पुलिस ने एक्स पोस्ट पर लिखा 'यह जानकारी गलत है। जो वीडियो शेयर किया जा रहा है वह नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर का नहीं है। कृपया गलत या गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं।' यानी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के बाद यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है।
20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही CJP
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वह नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय देने की मांग कर रही है। इस दौरान कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया है।
आज संसद मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी के ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है।
वांगचुक का अनशन अब भी जारी
छात्रों के लिए अशनन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया है। हालांकि उनका अनशन अस्पताल से भी जारी है। इस बीच, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने घोषणा की कि अगर नेता सफदरजंग अस्पताल में वांगचुक से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का मुद्दा उठाया जाएगा, तो वह सोमवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं