Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

CJP संसद मार्च: अभिजीत दीपके का संबोधन, नीट पेपर लीक पर आर-पार की लड़ाई

कॉकरोच जनता पार्टी के ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है। ये मार्च सुबह 9 बजे स...


कॉकरोच जनता पार्टी के ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है। ये मार्च सुबह 9 बजे से शुरू है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस दौरान दीपके ने पार्टी की पहली जीत क्या है इसकी भी जानकारी दी।

दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 साल से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी जंतर मंतर पर एक महीना बैठकर आपने लोकतंत्र को फिर से जिंदा कर दिया है। पूरे देश से लोग आ रहे हैं और पूरी दिल्ली कॉकरोच से भर चुकी है। जब में अमेरिका में था तो ये लोग मुझे बोलते थे कि कोई नहीं आएगा ये सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज दिखा दो जंतर-मंतर की ओर चारों रास्ते भर चुके हैं।'

उन्होंने आगे कहा ‘सबसे पहले तो आप सबका धन्यवाद। आप सभी को प्यार। जो कोई नहीं कर पाया वो हम लोगों ने करके दिखाया है। आखिरी बार कब इस देश में इतना बड़ा प्रदर्शन हुआ था। ये हमारी जीत है पहली जीत है कि हम यहां पर बैठे हैं और हमारा मार्च होने जा रहा है।’

पुलिस से अनुमति न मिलने पर क्या बोले?

दीपके ने दिल्ली पुलिस की ओर से मार्च की अनुमति न मिलने पर कहा ‘कल तक जो लोग कह रहे थे कि अनुमति नहीं होगी आज वे कह रहे हैं कि बताइए कहां से जाओगे। हमारे साथ इस देश का संविधान है। हमारे साथ डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर हैं हमारे साथ महात्मा गांधी हैं। हमें अपनी आवाज रखने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि हम संविधान के रास्ते पर चलेंगे।’

'पुलिस ने वांगचुक को उठाकर गलती कर दी'

दीपके ने इससे पहले रविवार को मंच से प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘कल सोनम वांगचुक सर को उठाकर आप लोगों ने बहुत बड़ी गलती कर दी। एक सोनम सर को उठाकर तुमने पूरा जंतर-मंतर भर दिया। अगर तुम इस प्रदर्शन को भी उठाओगे तो पूरी दिल्ली लोगों से भर जाएगी। तो ये गलती वापस मत करना।’

क्या मांग कर रही कॉकरोच पार्टी?

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वह नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय देने की मांग कर रही है। इस दौरान कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया है।








कोई टिप्पणी नहीं