Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

संसद मार्च हिंसा: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मांगी माफी

  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को ‘संसद मार्च’ के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी है। दीपके ने प...

 


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को ‘संसद मार्च’ के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी है। दीपके ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह प्रदर्शनकारियों को बचाने के लिए कुछ बेहतर कर सकते थे। उन्होंने घायल हुए प्रदर्शनकारियों से व्यक्तिगत तौर पर बात करने और उनसे माफी मांगने की इच्छा जाहिर की है।

अभिजीत दीपके ने संसद मार्च के अगले दिन मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए उन प्रदर्शनकारियों और खासकर लड़कियों से माफी मांगी जो कथितौर तौर पर पुलिस के द्वारा पीटे गए। खुद जंतर-मंतर पर ही रहने की वजह से आलोचनाओं का शिकार हो रहे दीपके ने कहा, 'मैं अपने सभी समर्थकों, खासकर उन लड़कियों से माफी मांगता हूं जिन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीटा। मैं बेहतर कर सकता था। मैं दिल्ली पुलिस के अमानवीय ऐक्शन से बचाने के लिए कुछ बेहतर कर सकता था।'

मैं लड़ता रहूंगा: अभिजीत दीपके

दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लिए जाने पर केद्र सरकार की ओलाचना की और कहा, '20 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार एक धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए सरकार कई युवा बच्चों का खून बहाना चाहती है। यदि आप घायल हुए हैं और इस पोस्ट को देख रहे हैं तो कृपया मुझे डायरेक्ट मैसेज कीजिए। मैं व्यक्तिगत तौर पर आपसे बात करना चाहता हूं और माफी मांगना चाहता हूं। मैं आप सभी के लिए लड़ता रहूंगा।'








कोई टिप्पणी नहीं