नोएडा, 7 जुलाई 2026। स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद ‘नेताजी’ की 25वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर-8, 9 और 10 के तिराहे पर श्रद्धांजलि एवं शरबत वितरण कार...
नोएडा, 7 जुलाई 2026। स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद ‘नेताजी’ की 25वीं पुण्यतिथि पर सेक्टर-8, 9 और 10 के तिराहे पर श्रद्धांजलि एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और क्षेत्रवासियों को शरबत वितरित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन और परवेज ने किया। उपस्थित लोगों ने मास्टर बशीर अहमद के समाजसेवा, जनहित और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना एडवोकेट, पंडित प्रमोद शर्मा, बागपत कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर लियाकत चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, महासचिव दयाशंकर पांडेय, हाजी सगीर, अमजद हुसैन कल्लू, मोहम्मद जियाउल हक, बिजेंद्र, आसिफ, महेंद्र मुखिया, असलम, इकरार नवी, ओसामा, राम लायक शर्मा, बंटू, अनीश, सुमित जाटव, मौलाना आजाद, गुलफाम, हसमत राणा और युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष जावेद खान सहित अनेक कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने मास्टर बशीर अहमद के सेवा, भाईचारे और जनकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की।

.jpeg)


कोई टिप्पणी नहीं