भरथना/इटावा, 7 जुलाई 2026। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान से एक दिन पहले मंगलवार को प्रशासनि...
भरथना/इटावा, 7 जुलाई 2026। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान से एक दिन पहले मंगलवार को प्रशासनिक एवं पालिका अधिकारियों के निर्देश पर पालिका की टीम ने प्रमुख बाजारों और मार्गों का भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। साथ ही पालिका प्रशासन की ओर से मुनादी कराकर लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।
पालिकाकर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज दुबे और अशोक यादव सहित टीम के अन्य सदस्यों ने मोहल्ला सब्जी मंडी, बालूगंज एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान हथठेला, फड़ लगाकर फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को सड़क एवं नालियों पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी गई।
पालिका प्रशासन ने मुनादी कराकर स्पष्ट किया कि प्रमुख मार्गों पर नाली से नाली तक किए गए अतिक्रमण को अभियान के दौरान हटाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सरोजनी रोड, बालूगंज और सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं