नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने शनिवार को बेगमपुर वार्ड-27 के अंतर्गत राजीव नगर ए-ब्लॉक, राज...
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने शनिवार को बेगमपुर वार्ड-27 के अंतर्गत राजीव नगर ए-ब्लॉक, राजीव नगर हेरिटेज रोड और राजीव नगर एमसीडी स्कूल रोड का निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे पुलियों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अव्यवस्था और जलभराव की स्थिति मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए तथा जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जय भगवान यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान बच्चों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा न हो।
इस अवसर पर जगबीर प्रधान, सीताराम गर्ग, रजनीश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जय भगवान यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं